प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर महिला हॉकी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक, डीएम और एसपी रहे मौजूद
प्रतापगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार दोपहर 2 बजे महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा आयोजन हुआ है। विधायक सदर राजेंद्र मौर्य की उपस्थिति में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने जिला खेल कार्यालय में "सीनियर महिला हॉकी एवं वालीवॉल प्रतियोगिता" का शुभारंभ किया।यह प्रतियोगिता 12 से 16 फरवरी तक हॉकी और 19 से 21 फरवरी तक वॉलीबॉल मैच होगा।