प्रतापगढ़: महाकुम्भ के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सदर इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई
महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सदर इलाके में मंगलवार शाम 5 बजे तक ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने बताया की अयोध्या- प्रयागराज मार्ग स्थित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रामलीला चौराहा, सदर चौराहा, सई नदी ओवरब्रिज, चिलबिला रेलवे ओवरब्रिज, भरत चौक से निगरानी की गई।