प्रतापगढ़: हनुमान मंदिर चिलबिला में महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था की गई
महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को मंगलवार शाम 6 बजे हनुमान मंदिर चिलबिला में हनुमान भक्तों की ओर से सेवा की जा रही है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, स्नान और प्रसाद की व्यवस्था की है। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु ठहरकर रात्रि विश्राम कर प्रसाद ग्रहण कर संगम जा रहे हैं। नेपाल, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा आदि प्रान्तों से श्रद्धालु है।