लालगंज: हलिया के छोटा थोथा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
हलिया थाना क्षेत्र के छोटा थोथा गांव में मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से नर्मदा धरकार के कच्चे मकान में आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। जिस समय आग लगी उस समय परिजन खेत में काम कर रहे थे। गृह स्वामी के अनुसार लगभग ढाई लाख रुपए की क्षति हुई है। बेटी अंजलि की शादी 12 मई को होने वाली है।