बंजरिया: अजगरी के पकड़िया में मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण संध्या को साइकिल देकर किया गया सम्मानित
अजगरी पंचायत के पकड़िया में जनप्रतिनिधियों द्वारा मैट्रिक परीक्षा में उतीर्ण छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्थानीय ओमप्रकाश ने बताया कि पंचायत टॉपर संध्या कुमारी को मुखियापति दीपक सिंह व मछुआ आयोग के अध्यक्ष ललन चौधरी साइकल देकर सम्मानित किया। कहा कि सरकार छात्र छात्राओं को पढ़ने की सुविधा दे रही है। जहां भी दिक्कत हो हमे सूचित करें हम सहयोग करेंगे।