प्रतापगढ़: हर्रईपट्टी गांव से एक युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
प्रतापगढ़ जनपद के हर्रईपट्टी गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी लगभग 21 वर्ष की बेटी रविवार की सुबह पड़ोसी के घर जाने की बात कह कर निकली और वापस लौटकर नहीं आई। परिजन उसकी हर संभावित स्थान पर खोज किया पर उसका कहीं पता नहीं चल सकता खोजबीन के बाद सोमवार की दोपहर 3:30 बजे गायब युवती के माता-पिता कोतवाली आए।