तेंदूखेड़ा: ग्राम हर्रई में अघोषित बिजली कटौती से परेशान युवाओं ने की नारेबाजी, पुतला दहन
तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम हर्रई में विद्युत वितरण केंद्र के द्वारा लगातार बिजली कटौती से परेशान किसान, युवाओं ग्रामीणों को गुस्सा आखिर सड़क पर फूट पड़ा।तेजगढ़ बस स्टैंड पर युवाओं द्वारा मंगलवार की शाम 5 बजे जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की विद्युत विभाग मुरादाबाद और पुतला दहन किया।