सतना कलेक्टर का औचक निरीक्षण
सतना कलेक्टर एस. सतीश कुमार ने आज जिले की दो गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर गौवंश के लिए चारा, पानी, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौवंश की बेहतर देखभाल एवं सभी व्यवस्थाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और उचित देखभाल जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।