ऊंचाहार: मिर्जापुर अहारी गाँव में छत से गिरकर महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
ऊँचाहार के मिर्जापुर गांव में छत से गिरकर महिला की मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है, गांव निवासी रामपति छत पर पति अनिल कुमार से फोन पर बात कर रही थी, तभी पैर फिसलने से वो नीचे गिरकर घायल हो गई, परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से एम्स रेफर हो गई, जहां मृत घोषित किया गया,पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।