प्रयागराज: कालिंदीपुरम में दूसरी पत्नी के चक्कर में बेटे के पैर में गोली मारने वाले आरोपी पिता को भेजा गया जेल
प्रयागराज में बीते दो दिन पूर्व एक पिता ने दूसरी पत्नी के चक्कर में अपने बेटे के पैर में गोली मार दी।मामले पर पुलिस द्वारा लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। आज मंगलवार को शाम करीब 4:00 बजे के जानकारी सामने आई है,कि आरोपी पिता को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।जबकि उसकी दूसरी पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।