फिरोज़ाबाद: डीएवी कॉलेज में आर्य समाज संस्था ने की प्रेस वार्ता, लव जिहाद और आतंकवाद पर दिया बड़ा बयान
डीएवी कॉलेज में आर्य समाज संस्था द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन बुधवार दोपहर तीन बजे करीब किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से प्रांतीय संयोजक रवि शास्त्री मीडिया से रूबरू हुये, कहा कि उप्र सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 16, 17, 18 नवम्बर को गुरूकुल सिरसागंज के प्रांगण में विशाल आर्य महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर जागरूक किया जा रहा है