फिरोज़ाबाद: सेफरी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
थाना अरांव क्षेत्र नगला स्वान निवासी 27 वर्षीय विनोद पुत्र कर्मपाल टेंट का काम करते थे। मंगलवार शाम सात बजे करीबन बाइक से घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान थाना अरांव क्षेत्र सेफरी गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। शव को बीती रात पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार दोपहर एक बजे करीबन परिजनों ने मीडिया को जानकारी दी