बाबा धाम में मतदान के लिए चल रहा जागरूकता अभियान
लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जिला प्रशासन तमाम जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से मतदान करने की अपील कर रहा है। इस अभियान में बाबा विश्वनाथ का धाम अहम भूमिका निभा रहा है। धाम के टिकट से लेकर विभिन्न गेट पर बैरल पोस्टर लगाकर श्रद्धालुओं को मतदान के लिए जागरूक करने का काम भी शुरू हो गया है।