STF ने झारखंड से दबोचा एक लाख का इनामी भाजपा नेता, पूर्व पार्षद ने सपा नेता के घर पर की थी फायरिंग
Sadar, Varanasi | Aug 23, 2024 वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में सपा नेता के आवास पर हमला करने के आरोपी भाजपा नेता को एसटीएफ ने दबोच लिया। वांछित एक लाख के इनामिया अंकित यादव को STF ने मुठभेड़ के बाद झारखंड से गिरफ्तार किया। एसटीएफ कई दिनों से उसकी तलाश में थी, उसके करीबी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाते ही लोकेशन ट्रैस हो गई और घेराबंदी कर ली।