वाराणसी में रोडवेज के बाबू को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Aug 22, 2024 वाराणसी के रोडवेज के बाबू रियाजुद्दीन को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम आरोपी को गिरफ्तार कर सिगरा थाने ले आई है, जहां उसके खिलाफ विधि कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में मिर्जापुर के रहने वाले रमेश कुमार मिश्रा ने एंटी करप्शन टीम को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।