बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सिगरा पर लोगों ने निकाली आक्रोश रैली
Sadar, Varanasi | Aug 22, 2024 बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हत्या को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी व आम जन इकट्ठे होकर जुलूस के रूप में सिगरा स्थित शहीद उद्यान पर इकट्ठे हुए। देखते ही देखते यह भीड़ जन आक्रोश रैली में बदल गई। शहीद उद्यान से रैली शुरू होकर भारत माता मंदिर पर समाप्त हुई।