शेखपुरा: घाटकुसुंभा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में चुलाई शराब एवं जावा गुड़ को किया गया विनष्ट
बाउघाट थाना की पुलिस एवं उत्पाद विभाग थाना की पुलिस के द्वारा घाटकुसुंभा गांव में ड्रोन के माध्यम से छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में कुल 16 लीटर चुलाई शराब एवं 1380 किलो जावा गुड़ बरामद किया गया। जिसे घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि छापेमारी में किसी भी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हुई।