शेखपुरा: अभ्यास मध्य विद्यालय शेखपुरा में द्वितीय प्रारंभिक दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी रहे उपस्थित
अभ्यास मध्य विद्यालय में द्वितीय प्रारंभिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 30 के तहत प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने वाले अष्टम वर्ग उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, प्रगति पत्रक, एक कलम, प्रधानाध्यापक संदेश तथा शपथ पत्र की प्रति दी गई।