कहरा: सदर थाना के आरण भेलवा गांव में शराबी को गाली देने से किया मना तो हो गई मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी
सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरण भेलवा गांव वार्ड 3 में शराबी रामप्रवेश और बिजल यादव को घर के पास गाली देने से किया मना तो मारपीट हो गई । जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जहां जख्मी का इलाज चल रहा है। जख्मी का नाम बबलू कुमार है जो की आरण भेलवा गांव वार्ड 3 का रहने वाला बताया जा रहा है।