कहरा: जिला स्कूल सहित जिले के 22 परीक्षा केंद्र पर शुरू हुए इंटरमीडिएट के पहले दिन की परीक्षा में 7252 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
जिले के 22 परीक्षा केंद्र पर चल रहे इंटरमीडिएट के पहले दिन की परीक्षा में कुल7392 परीक्षार्थी में से 7252 परीक्षार्थी ने परीक्षा में भाग लिया।140 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।इस दौरान चार परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किए गए। दो पाली में हुए परीक्षा के प्रथम पाली में बायोलॉजी और द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई।