कहरा: समाहरणालय पर आज खेगरामस संगठन ने किया प्रदर्शन,DMके माध्यम से विभिन्न समस्या को ले राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
आज सहरसा समाहरणालय पर अखिल भारतीय खेत एवम ग्रामीण मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से देश के किसान व मजदूर की समस्या को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा।दरअसल इनका मानना है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में किसान मजदूर बेहाल हैं,परेशान हैं।इनकी समस्या को लेकर आज इस संगठन ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।