कहरा: स्टेडियम में 15 सूत्री मांगों को लेकर ई रिक्शा चालक यूनियन जिला कमिटी ने दिया धरना
सहरसा स्टेडियम में ई रिक्शा चालक यूनियन जिला कमिटी ने 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया है। इस अवसर पर सीटू नेता सह रिक्शा ठेला चालक यूनियन महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि ई रिक्शा चालकों के साथ आए दिन मारपीट की घटना होती है, उनकी सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। इन्हें रिक्शा मजदूर का दर्जा देकर मजदूरों को दी जाने वाली सारी सुविधा का लाभ सरकार दे।