डीग: डीग जिले में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मनाया गया विजयादशमी उत्सव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को जिलेभर में विजयादशमी उत्सव उत्साह और परंपरा के साथ मनाया गया। डीग के खोह और अऊ मंडल पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बालमुकुंद शर्मा अध्यक्ष रहे, जबकि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक चंद्रभान शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।