डीग: भगवान सिंह खितोलिया निर्विरोध बने खटीक समाज समिति के जिलाध्यक्ष, समाजजनों ने किया भव्य स्वागत
खटीक समाज में एकता और संगठन शक्ति का परिचय देते हुए भगवान सिंह खितोलिया को रविवार को निर्विरोध रूप से खटीक समाज समिति डीग का जिलाध्यक्ष चुना गया। यह निर्वाचन खटीक समाज के सम्भाग अध्यक्ष बहादुर सिंह धूते, मुख्य चुनाव आयुक्त राधेश्याम पहाड़िया तथा चुनाव समिति के प्रभारी अधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न हुआ।