डीग: कुचावटी में जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
पंचायत समिति डीग की ग्राम पंचायत कुचावटी स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शनिवार को आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।