डीग: जयपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान खोह की गर्भवती महिला की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
जिले के कस्बा खोह की विवाहिता सोनम (22 वर्ष) पत्नी विष्णु गुर्जर की रविवार सुबह जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। खोह पुलिस ने रविवार शाम करीब 4:30 बजे डीग अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव को ससुराल और पीहर पक्ष को सौंप दिया।