महरौनी: ग्राम कुआं के किसान ने तहसीलदार महरौनी एवं ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यालय पर धरना दिया
कुआंगांव निवासी किसान गांव के ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय स्थित घंटाघर चौराहे पर धरनी पर बैठ गया।उसने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान का निर्माण किया जा रहा है।साथ ही इसकी शिकायत करने पर तहसीलदार महरौनी द्वारा शिकायतकर्ताओं से अभद्र व्यवहार किया जाता है।