ग्वालपाड़ा: भक्तों के कंधे पर सवार होकर निकली मां काली, ढोल नगाड़ों और जयकारों के साथ हुआ विसर्जन
ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी कला गांव स्थित काली मंदिर में बुधवार की शाम पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मां काली की प्रतिमा का विषर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा अर्चना कर खोइछा भरा और परिवार की सुख समृद्धि खुशहाली तथा मंगलमय जीवन की कामना की। विदाई का वह भावुक दृश्य जब श्रद्धालुओ ने प्रत