कोतमा: रामनगर पुलिस ने दो साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की रकम से खरीदी बाइक जब्त
Kotma, Anuppur | Jul 14, 2026 मंगलवार 4:00 बजे रामनगर पुलिस ने करीब दो वर्ष से फरार चल रहे शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की रकम से खरीदी गई होंडा मोटरसाइकिल और 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। चोरी के मामले में छोटू वादी (35 वर्ष), निवासी ग्राम चकौड़िया पिछले लगभग दो वर्षों से फरार था।मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।