टाटीझरिया: टाटीझरिया में झटका दे रहा बिजली स्मार्ट मीटर, बिलों में हाई-वोल्टेज करंट से कांप रहे ग्रामीण
टाटीझरिया में झटका दे रहा बिजली स्मार्ट मीटर, बिलों में हाई-वोल्टेज करंट से कांप रहे ग्रामीण। राशन खरीदें या बिजली बिल भरें? मुखिया संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी। पहले हर महीने 300 से 400 रुपये का बिजली बिल आता था। जब से यह नया स्मार्ट मीटर लगा है, तब से महीने का बिल सीधे हजार रुपये पार कर जा रहा है। बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि होने से लोग परेशान हैं।