भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी क्रांति गौड के सम्मान में शनिवार को टीकमगढ़ में समारोह आयोजित किया गया। अमर शहीद महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट समिति की ओर से राय क्रिकेट अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने क्रांति को सम्मानित किया।