कोंडागांव: कोंडागांव जिला मुख्यालय में छठ पूजा की तैयारी के लिए जनप्रतिनिधियों ने शहर के मुख्य तालाब (बंधा तालाब) का किया निरीक्षण
देशभर में 7 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पूजा पर्व के मद्देनजर कोंडागांव शहर के मुख्य तालाब बंधा तालाब पर तैयारी कार्य जोरो पर है। नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, सीएमओ दिनेश डे और स्थानीय पार्षदों ने मंगलवार शाम 4 बजे बंधा तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष ने सफाई, ब्लीचिंग पेंटिंग और रेत डालने जैसे आवश्यक कार्यों के निर्देश दिए हैं।