कोंडागांव: बस्तर को मिली फोरलेन सड़क की स्वीकृति, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य में मिलेगी बेहतर सुविधाएं: नीलकंठ टेकाम, विधायक
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने आज मंगलवार शाम 7:00 बजे मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बस्तर को सरकार से मिली फोरलेन सड़क की स्वीकृति से क्षेत्र वासियों को व्यापार, व्यवसाय, शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा।