टीकमगढ़: एसपी के नेतृत्व में विशेष जिला स्तरीय जांच अभियान, यात्री वाहनों में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ज़ोर
सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने एवं यात्री वाहनों की वैधता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिलेभर में विशेष वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के नेतृत्व में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।