केन्द्रीय दत्तकग्रहण संसाधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सीनियर प्रोफेशनल- सुश्री अभिसारिका राय के निर्देशन एवं राज्य दत्तकग्रहण संसाधन अभिकरण के सुश्री कविता कुमारी, कार्यक्रम प्रबंधक एवम श्री विवेक रंजन सिंह, कार्यक्रम अधिकारी के समन्वय से जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फवरपुर के द्वारा दत्तकग्रहण कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन एवं हितधारकों के सशक्तिकरण हेतु मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सीतामढ़ी एवं शिवहर के जिला बाल सरंक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एवं बाल देखरेख संस्थानों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन आज दिनांक 05.10 2026 को जिला सभागार, मुजफ्फरपुर में किया गया.
कार्यक्रम के दौरान उक्त जिलों में दत्तकग्रहण कार्यक्रम के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई एवं मिशन वात्सल्य पोर्टल के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई.
कार्यक्रम के दौरान संबंधित जिलों के हितधारकों को विधिक दत्तकग्रहण के बारे में जिला के अस्पतालों, आँगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों में जन जागरुकता एवं प्रचार-प्रसार करने हेतु निदेशित किया गया. मंच संचालन श्री राकेश कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा किया गया.
श्री अभिषेक कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS), संबंधित जिलों के सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, अधीक्षक, बाल गृह/बालिका गृह, समन्वयक, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान उपस्थित रहे.
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
1 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 5, 2026