आमस: करमडीह में स्वच्छता अभियान चला, 9 माह से मानदेय न मिलने से स्वच्छता कर्मी परेशान
आमस प्रखंड के करमडीह पंचायत में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बभंडीह-नौकाडीह के वार्ड संख्या 04 में विशेष साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। कर्मियों ने बताया कि उन्हें जनवरी माह से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं मिला है। मानदेय लंबित होने के कारण उन्हें आर्थ