खंडवा: छोटी छेगांव वेयरहाउस पर किसानों का गुस्सा, पांच दिन से तुलाई का इंतजार, पानी तक नहीं
खंडवा जिले के छोटी छेगांव स्थित वेयरहाउस तुलाई केंद्र पर किसानों की परेशानियों को लेकर अब आवाज़ तेज होने लगी है। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनू गुर्जर ने किसानों के साथ हो रही अव्यवस्थाओं को गंभीर बताते हुए कलेक्टर से तत्काल समाधान की मांग की है।