बैंक में आग लगने से पहले बज रहा था अलार्म… फिर भी नहीं चेता बैंक प्रबंधन!
देवेंद्रनगर। मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक देवेंद्रनगर में आग लगने की घटना के बाद अब 2 सितंबर की रात का एक वीडियो सामने आया है, जिसने बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि 2 सितंबर की रात बैंक का अलार्म बज रहा था और इसकी जानकारी बैंक के एक कर्मचारी को भी दी गई थी। इसके बावजूद समय रहते मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
इसके बाद जब मीडिया ने शाखा प्रबंधन से इस संबंध में सवाल किया तो गोल-मोल जवाब दिए गए। अब उसी दौरान का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।
❓ आखिर अलार्म क्यों बज रहा था?
❓ कर्मचारी को सूचना मिलने के बाद भी तत्काल जांच क्यों नहीं की गई?
❓ क्या समय रहते बैंक प्रबंधन सतर्क हो जाता तो आग की घटना को टाला जा सकता था?
शनिवार रात बैंक में अचानक आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
अब 2 सितंबर की रात अलार्म बजने के वीडियो और बैंक में लगी आग की घटना को लेकर बैंक प्रबंधन की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं।
📹 देखिए 2 सितंबर की रात का वह वीडियो, जिसमें अलार्म बजता हुआ सुनाई दे रहा है…
क्या बैंक प्रबंधन ने उस रात दिखाई लापरवाही? फैसला आप करें।
#देवेंद्रनगर #ग्रामीणबैंक #बैंकमेंआग #बैंकअलार्म #देवेंद्रनगरन्यूज #BreakingNews #ViralVideo #मध्यप्रदेश
Panna, Panna | Sep 5, 2026