करछना: कौंवा गांव में भाई के साथ हुए विवाद को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर किया मारपीट पीड़ित ने पुलिस से किया शिकायत।
करछना थाना क्षेत्र के कौंवा ग्राम सभा में भाई के साथ हुए विवाद को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर मारपीट किया है। कानपुर देहात निवासी गोलू कुमार बीते कई वर्षों से कौवा बाजार में किराए पर कमरा लेकर पत्नी व छोटा भाई के साथ रहता है। यहीं से यह सभी खिलौना बाहर से मंगा कर गांव में फेरी लगाकर बेचते हैं। आज दोपहर गोलू का छोटा भाई ओकार और थरी के सोनू के बीच विवाद हुआ था।