दादरी: सेक्टर-63 के पार्क से पुलिस ने जुआ खेल रहे 11 शातिर आभियुक्तों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नगदी हुई बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 11 शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नगदी व ताश के पत्ते भी बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।