दादरी: सेक्टर-19 के पार्क में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से भीषण आग पर पाया काबू
नोएडा के सेक्टर 19 में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेक्टर 19 के पार्क में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं आसमान में धुएं के गुबार उठने लगे। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है की घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है तथा आग को बुझा लिया गया है।