दादरी: सेक्टर-78 के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार दंपति हुए गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-78 के समीप मंगलवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब दो तेज रफ्तार बाइकों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दंपति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ है।