दादरी: आगरा में ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद नोएडा पुलिस हुई अलर्ट, जनपद में चलाया गया सघन सर्चिंग अभियान
आगरा में ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई। इसी क्रम में कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर मंगलवार देर रात नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एडीसीपी राजीव कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई।