दादरी: ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में कचरे के ढेर में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू
ग्रेटर नोएडा की बिसरख क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कचरे के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया है। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है कि घटना में कोई भी जानकारी होने की सूचना नहीं मिली है तथा आग को पूर्ण रूप से बुझा लिया गया है।