कोरांव: नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र अल्हवा पर तैनात सीएचओ के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विकासखंड कोरांव के नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र अल्हवा में तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसके बाद शनिवार को एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीएचओ शाहिद पवार ने पुलिस को दी गई तहरीर मे तीन लोगों को नामजद किया था।