सहारनपुर: स्लीपर और सरकारी बसों की चेकिंग, यातायात पुलिस ने 33 बसों में परखे सुरक्षा इंतजाम
उच्च न्यायालय के निर्देशों और अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा के आदेशों के अनुपालन में यातायात पुलिस ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे स्लीपर और सरकारी बसों की विशेष चेकिंग का अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “Meet & Greet” अभियान के तहत सरसावा, जैनपुरा और सय्यद माजरा टोल प्लाजा पर बसों की जांच की गई।