भरगामा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ राजकीय डिग्री महाविद्यालय भरगामा (महथावा) का उद्घाटन
भरगामा प्रखंड के महथावा स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के साथ ही क्षेत्र के लोगों में उच्च शिक्षा को लेकर उत्साह देखा गया, लेकिन महाविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी ने शुरुआत से ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं।