मुरैना नगर: चंबल कॉलोनी में चोरों ने जल संसाधन विभाग के कार्यालय को बनाया निशाना, पुलिस ने चोरी का लैपटॉप और एलईडी किया बरामद
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की चंबल कॉलोनी स्थित जल संसाधन विभाग के कार्यालय को बीती रात चोरों ने निशाना बना डाला। बता दे कि अज्ञात चोरों के द्वारा कार्यालय में रखी एलईडी और लैपटॉप को चोरी कर भागने लगे ।तभी किसी अज्ञात व्यक्ति के चिल्लाने के बाद सामान को मौके पर छोड़कर भाग गए और 112 डायल पुलिस भी मौके पर सूचना के बाद तुरंत पहुंची।