बाह: गांव कुतुकझरा के पास दो बाइक आमने-सामने से टकराईं,तीन लोग घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुतुकझरा के पास दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। आनन फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।