बाह: नंदगवां पुरा के पास कुछ लोगों ने 2 बाइक सवारों के साथ मारपीट कर तोड़ी बाइक, 2 नामजद समेत 3 पर मुकदमा दर्ज
गांव नंदगवां पुरा के पास ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर कुछ लोंगों ने दो बाइक सवारों के साथ गाली-गलौज कर दी, और उनकी बाइक भी तोड़ दी, पूरे मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने मामले की जांच की और दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।